उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को सोमवार 13 दिसंबर 2021 को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था , वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2021 को राज्य के विभिन्न जिला में निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह जिले हैं- लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद और मेरठ। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।
जरूरी दिशा-निर्देश
उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार इनका पालन करना ल भूलें। सभी उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र और वैद्य पहचान पत्र लेकर पहुंचे। बिना इसके उन्हें परीक्षा केद्रं पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा भर्ती 2021 के लिए प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Admit Card:- CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT. NO.A-7/E-1/2021 U.P. TECHNICAL EDUCATION (TEACHING) SERVICE EXAM.-2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा।
5. प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और परीक्षा के दौरान उनका पालन करें।
6. आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान उनका पालन करें। अगर किसी भी उम्मीदवार को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, वह अपने आवेदन की स्थिति को तुरंत चेक करें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर नजर बनाएं रखें।