UPPRPB Constable Exam 2024: यूपी कांस्टेबल भर्ती की पुनःपरीक्षा की नई अपडेट आई है। भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की जा चुकी है। आज 16 अगस्त शाम 5 बजे सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
UPPRPB Constable Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पुनःपरीक्षा की सिटी स्लिप 16 अगस्त शुक्रवार को जारी होगी। शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं परीक्षा का प्रवेश पत्र तीन दिन बाद 20 अगस्त को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा की नई अपडेट आधिकारिक वेबसाइट दी गई है। परीक्षा की सिटी स्लिप आज 16 अगस्त को शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप देख सकते हैं। वहीं आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सिटी स्लिप जारी होने के तीन दिन बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 044-47749010 पर सुबह 10 बजे से शाम 6ः30 बजे के बीच काॅल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा जनपद/नगर की सूचना का लिंक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर दिनांक 16.08.2024 को सायः 5:00 बजे प्रदर्शित किया जायेगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉगिन करके अपनी लिखित परीक्षा के परीक्षा जनपद / नगर सूचना पर्ची को डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 60,000 से अधिक भर्तियों के लिए पिछली बार 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस बार यह एग्जाम कई दिनों में अलग-अलग शिफ्टों में किया जा रहा है। नोटिफिकेशन में यह भी लिखा है कि लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 तथा 31 अगस्त 2024 को विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व प्रवेश पत्र, आधार कार्ड/ पहचान पत्र (ई-आधार, डीएल, पासपोर्ट), काला/नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ उपस्थित हों। जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र में आधार नंबर का उल्लेख नहीं किया है उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें, जिससे निर्धारित समयावधि में उनका सत्यापन किया जा सके।
इन तिथियों में होना है एग्जाम
परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।
निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल एग्जामिनेशन एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in. पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर सिटी स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करें।
एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुलकर आएगी, जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।