UPPCL admit card 2022: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सहायक समीक्षा अधिकारी और कैंप असिस्टेंट भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इस ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और स्किल टेस्ट के लिए योग्यता प्राप्त की है, वे अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का इस्तेमाल करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को ये ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।