UPPBPB Head Constable Recruitment 2021
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी ) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई विभीगीय परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में यूपीपीबीपीबी ने बताया है कि परीक्षा के बाद जारी की गई उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड ने 6 प्रश्नों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा बोर्ड ने चार विकल्पों में भी बदलाव किए हैं।
कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एनं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी ) ने पुलिस मोटर परिवहन शाखा में हेड कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विभीगीय परीक्षा का आयोजन 31 अक्तूबर 2021 को किया था। इस भर्ती के माध्यम से बोर्ड द्वारा कुल 32 पदों पर भर्ती की जाएगी।
अंतिम है संशोधन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एनं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी ) ने लिखित परीक्षा के बाद अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी किया था और इस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी थी। बोर्ड ने बताया है कि उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद प्रश्न पत्र में से 6 प्रश्नों को रद्द किया गया है और 4 के विकल्पों में संशोधन किए गए हैं। यह संशोधन अंतिम है और इसे जारी करने में पूरी सावधानी बरती गई है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए अब बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी परीक्षा के परिणाम जारी किए
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है। परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर अपना परिणाम को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
UPPCL Recruitment 2021: यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी परीक्षा के परिणाम जारी किए, यहां देखें