फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Recruitment 2021: तीन चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगी SI की नौकरी, जल्द हो सकता है लिखित परीक्षा की तारीखों का एलान

सार

FREE UP SI E-Book Kit - Download Now
UP SI भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान जल्द ही किया जा सकता है। राज्य में SI में 9534 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPPRPB द्वारा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
UPPRPB - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI) के 9534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का एलान जल्द ही किया जा सकता है। राज्य में SI के 9534 पदों पर भर्तियां की जानी हैं और इसका आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल से 15 जून के बीच चली थी। SI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए 3 महीने से अधिक का वक्त हो चुका है, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके लिए परीक्षा की तारीखों का एलान जल्द ही किया जा सकता है। UPPRPB द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए सब इंस्पेक्टर के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफिसर के 23 पदों को भरा जाना है। अगर आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course  की सहायता ले सकते हैं। 

3 चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगी नौकरी

  • यूपी SI भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 3 चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा। 

  • दरअसल इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। 

  • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST के लिए बुलाया जाएगा। 

  • इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की परीक्षा यानी PET के लिए बुलाया जाएगा। 

  • PET के बाद अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार होगी और उसके बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

  • हालांकि, लिखित परीक्षा को छोड़कर बाकी सभी परीक्षाएं सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की होंगी।  

जल्द ही हो सकती है लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा

विज्ञापन

SI भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात सामने आ रही है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी महीने के आखिर में प्रारंभ हो सकती है और इसके लिए तारीखों का एलान जल्द ही किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।  सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।  तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता एप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें