फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI/Lekhpal General Knowledge 2021: यूपी SI या लेखपाल भर्ती में होना चाहते हैं पास, तो उत्तर प्रदेश से जुड़े इन प्रश्रों का जरूर करें अभ्यास

सार

UP SI/Lekhpal General Knowledge 2021: उत्तर प्रदेश में जल्द ही कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। इन परीक्षाओं में यूपी लेखपाल और यूपी SI भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा भी शामिल है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आने वाला समय काफी व्यस्त रहने वाला है।  राज्य में हाल फिलहाल में कई भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की जानी है। इन भर्तियों में यूपी लेखपाल, यूपी SI तथा अन्य कई भर्तियां शामिल हैं। यूपी लेखपाल के लिए परीक्षा जहां नवंबर महीने में होनी है, तो वहीं यूपी SI भर्ती के लिए परीक्षा इसी महीने के आखिर में होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आप भी इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि उत्तर प्रदेश की इन भर्तियों में उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़े प्रश्न अवश्य पूछे जाएंगे। इसलिए आपकी सहायता के लिए उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़े कुछ प्रश्नों को नीचे दिया गया है। साथ ही करेंट अफेयर्स सेक्शन की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE September Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न :

Q.1 उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है?

विज्ञापन

उत्तर - तराई क्षेत्र
Q.2 उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक विस्तृत पक्षी विहार का क्या नाम है?
उत्तर - लाख बहाशी पक्षी विहार

Q.3 किस परियोजना में उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल सम्मिलित हैं?
उत्तर - गण्डक परियोजना

Q.4 उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह क्या है?
उत्तर - मछली

Q.5 उत्तर प्रदेश दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 24 जनवरी 

Q.6 उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु क्या है?
उत्तर - बारहसिंगा

Q.7 किस जिले को लेदर पार्क कहा जाता है?
उत्तर - आगरा

Q.8 किस जिले में अमीर खुसरो की जन्म स्थली है?
उत्तर - एटा

Q.9 उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?
उत्तर - सुचेता कृपलानी

Q.10 उत्तर प्रदेश में प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया?
उत्तर - चित्रकूट में 


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, UP SI या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता एप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें