20 प्रश्नों पर आपत्ति उचित पाई गई
अभ्यर्थी 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए 23 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक का समय दिया गया था।
प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण के बाद 20 प्रश्नों के संबंध में आपत्तियां सही पाई गईं। इनमें 8 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में त्रुटि, 8 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प सही और 4 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में बदलाव शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: यहां देखें यूपी पुलिस एसआई की श्रेणीवार कटऑफ
इन 20 प्रश्नों का क्या हुआ?
भर्ती बोर्ड ने बताया कि उचित पाई गई आपत्तियों से संबंधित प्रश्नों के अंक वितरण के लिए निम्न निर्णय लिए गए हैं:
- 08 प्रश्नों/उत्तर विकल्पों के त्रुटिपूर्ण होने के कारण प्रश्नों को निरस्त किये जाने का निर्णय लिया गया है तथा निरस्त प्रश्नों के लिये आवंटित अंकों का वितरण अभ्यर्थियों को मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में रिट याचिका संख्या-2669 (एम०बी०)/2009 पवन कुमार अग्रहरि बनाम उ०प्र० लोक सेवा आयोग में स्वीकृत व्यवस्था के अनुसार किया जायेगा।
- 08 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प सही है। इस सम्बन्ध में निर्णय लिया गया है कि यदि अभ्यर्थी द्वारा सही विकल्पों में से किसी एक विकल्प को भरा गया है तो उसे सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक प्रदान किया जायेगा।
- 04 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में परिवर्तन किया गया है।
डीवी/पीएसटी के लिए 12,333 अभ्यर्थी सफल
भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 12,333 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया है। यह संख्या विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.7 गुना है। इसमें समान कटऑफ पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है।