NVS Patna Region Recruitment: नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय पटना ने संविदा आधार पर पीजीटी, टीजीटी शिक्षक और स्टाफ नर्स की भर्ती निकाली है। यह भर्ती बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए है। योग्य उम्मीदवार एनवीएस पटना की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू होगी।
NVS Patna Region Vacancy: नवोदय विद्यालय समिति (NVS), पटना ने 2026-27 सत्र के लिए संविदा आधार पर पीजीटी, टीजीटी शिक्षक और स्टाफ नर्स की भर्ती निकाली है। यह भर्ती बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए है। योग्य उम्मीदवार एनवीएस पटना की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू होगी।
नोट करें तिथियां
इवेंट
तिथि
अधिसूचना जारी
08 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू व समाप्त
08 मई 2026 से 15 मई 2026 तक
आवेदन पत्रों की जांच/सत्यापन
16 मई 2026
चयनित उम्मीदवारों को संदेश भेजना
18 मई 2026
साक्षात्कार (इंटरव्यू)
21 मई 2026 से 23 मई 2026 तक
विज्ञापन
आवेदन के लिए योग्यता
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT): उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए और बी.एड. (NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान से) होना जरूरी है। साथ ही, अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में पढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए।
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT): संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) और बी.एड. होना जरूरी है। साथ ही CTET (पेपर-II) पास होना चाहिए।
स्टाफ नर्स: उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए और राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। साथ ही कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में ढाई साल का अनुभव जरूरी है।
कितना मिलेगा वेतन?
पद
सामान्य स्टेशन (प्रति माह)
हार्ड स्टेशन (प्रति माह)
पीजीटी
35,750
42,250
शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष
34,125
40,625
स्टाफ नर्स
34,125
40,625
देखें साक्षात्कार स्थल
राज्य
समन्वयक नवोदय विद्यालय
साक्षात्कार स्थल का पता
वेबसाइट
बिहार
नवोदय विद्यालय, राजगीर (नालंदा)
जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर, नालंदा - 803116
navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/NALANDA/en/home/
झारखंड
नवोदय विद्यालय, मेसरा (रांची)
जेएनवी, बी.आई.टी. मेसरा, रांची - 835215
navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/RANCHI/en/home/
पश्चिम बंगाल
जेएनवी, पश्चिम बर्दवान (दुर्गापुर)
जवाहर नवोदय विद्यालय, दुर्गापुर, पश्चिम बर्दवान - 713212