ऐसे में खाली पदों की संख्या करीब 30 हजार तक है। इसके पहले होमगार्ड में जो भर्तियां हुई थीं, वह मृतकों के आश्रितों के लिए थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड भर्ती के पहले चरण के तहत ही 10 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद आगे की भर्ती प्रकियाओं को भी शुरू किया जाएगा। विभाग का कहना है कि उनके होमगार्ड थाने, जिला प्रशासन, डायल-112 समेत कई संस्थानों में तैनात हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 10 हजार पदों पर होमगार्ड की भर्ती के लिए मंजूरी भी दे दी गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण फिलहाल अधिसूचना जारी नहीं की गई है। चुनाव उपरांत जल्द ही भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। बता दें कि राज्य में पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई, 2021 को प्रस्तावित है।