फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police vacancy 2021: SI, ASI भर्ती पर बड़ी खबर, जानिए क्या है पूरा मामला

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के 1,329 पदों को भरने की आवेदन अवधि में किया है बड़ा बदलाव। 
विज्ञापन
UP Police SI/ ASI 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के 1,329 पदों को भरने की आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। अब इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2021 के बजाए 1 जून 2021 से शुरू होगी। इस संबंध में बोर्ड ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित की है। नोटिफिकेशन के अनुसार कोरोना की वजह से अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट बनाने में हो रही परेशानी को देखते हुए  ये फैसला लिया गया। पूरी जानकारी के लिए तुरंत अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें। इसके अलावा अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक कर भी https://www.safalta.com/demo-registration  तमाम जानकारी और परीक्षा की तैयारी में मदद हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


कुल पद:
सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) लेवल पर कुल 1,329 पदों को भरा जाएगा।

आयु सीमा:
इन पदों के लिए 21 से 28 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता:
किसी भी विषय से स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर पर हिन्दी/अंग्रेजी टाइपिंग की जानकारी और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में ओ लेवल पास  होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया:
1- भर्ती बोर्ड की वेबसाइट http://prpb.gov.in पर जाएं।
2- ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए दिए गए सभी निर्देशों को समझ लें।
3- वेबसाइट पर 'Candidate's Registration' को क्लिक करने पर आवेदन का स्वरूप दिखेगा जिसमें आपको सूचनाएं भरनी हैं।
4- आवेदन तीन चरणों में होंगे। पहला-रजिस्ट्रेशन, दूसरा- फीस का भुगतान और तीसरा-आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करना।

तीसरे चरण में अभ्यर्थी को अपनी कलर फोटो और हस्ताक्षार की फोटो भी अपलोड करनी होगा। याद रहे कि आपकी फोटो छह माह के अंदर की होनी चाहिए।

Safalta.com के साथ करें परीक्षा की तैयारी
अगर आप  भी पुलिस अफसर बनने का सपना देख रहे हैं तो इसके लिए आपको आज से ही अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने में जुट जाना चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी Safalta.com के खास यूपी पुलिस ASI उमंग बैच https://www.safalta.com/up-police-si-asi-umaang-2-0-batch को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां आपको मिलती हैं 220 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस, 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी मैटेरियल। साथ ही यहां आपको अपडेट रखने के लिए स्पेशल करेंट अफेयर्स के यूट्यूब चैनल की सुविधा भी दी जाती है तो देर किस बात की अभी कोर्स से जुड़कर अपनी पक्की तैयारी शुरू करें और पुलिस अफसर बनने का अपना सपना पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें