फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safalta Talks: बचपन में देखा था आर्मी में अधिकारी बनने का सपना, जानिए क्या है इस ऑफिसर की कहानी

सार

Safalta Talks पर आपकी मुलाकात एक ऐसे युवा से कराएंगे जिन्होंने अपने बचपन में एक सपना संजोया और बड़े होने पर उसे साकार कर दिखाया।
विज्ञापन
Indian Army Officer - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपने हर इंसान देखता है लेकिन कुछ ही लोग अपने सपनों को हकीकत का रूप दे पाते हैं। आज हम सफलता टॉक्स के स्पेशल शो में आपकी मुलाकात एक ऐसे ही युवा से कराएंगे जिन्होंने अपने बचपन में एक सपना संजोया और बड़े होने के बाद उसे साकार कर दिखाया। बता दें कि safalta.com ने अपने शो सफलता टॉक में अर्पण को आमंत्रित किया और उनसे एनडीए में अधिकारी बनने के सफर के बारे में ढेरों प्रश्न भी पूछें। अर्पण बताते हैं,  'बचपन से ही मैं आर्मी में जाना चाहता था। आर्मी की वर्दी और जवानों को देख कर मेरे अंदर भी देश सेवा करने की चाहत पैदा होती थी लेकिन शुरुआत में मुझे इस एग्जाम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसके बाद मेरे एक 12वीं क्लास के दोस्त यशदीप ने मुझे सेना में जाने की सलाह दी और उसके बाद मैंने भी यही करने की ठान ली।
विज्ञापन


कौन है अर्पण
अर्पण उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई सीबीससी बोर्ड से पूरी की थी। उनके पिता जी पेशे से वकील हैं और माँ एक साधारण से स्कूल में टीचिंग का काम करती हैं। परिवार की आर्थिक दशा ज्यादा अच्छी नहीं थी लेकिन फिर भी अर्पण ने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी  जारी रखी। साल 2019 के एनडीए एग्जाम में अर्पण पास नहीं हो सके लेकिन फिर से प्रयास किया और सफलता हासिल की।

कैसे जुड़े इस शो से
अगर आप भी इस मोटिवेशनल वीडियो शो से जुड़ना चाहते है तो अभी यूट्यूब पर Safalta Talks चैनल पर जाएं और उसे सबस्क्राइब करें। इसके आलवा इस लिंक  https://youtu.be/sTmGVR8KFoo   पर क्लिक करके भी आप इस वीडियों को देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें