फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Recruitment: 921 पदों पर कल से शुरू हो रही यूपी पुलिस एसआई भर्ती, आवेदन के लिए ये रहा लिंक

Sat, 06 Jan 2024 03:59 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police SI Recruitment 2023: यूपी पुलिस में वर्तमान समय में विभिन्न पदों पर कई भर्तियां चल रही हैं। इसी क्रम में यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 07 जनवरी से शुरू होने जा रही है। नीचे पढ़ें पूरा विवरण।
विज्ञापन
यूपी पुलिस एसआई भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police SI Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कल, यानी 07 जनवरी, 2024 से यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कल से यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2024 तक है।

विज्ञापन

UP Police SI Vacancy: रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान संगठन में 921 सब इंस्पेक्टर और सहायक सब इंस्पेक्टर पदों को भरेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सब-इंस्पेक्टर : 268 पद
  • सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क): 449 पद
  • सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा): 204 पद

UP Police SI Vacancy आवेदन शुल्क 

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकेगा।

UP Police SI,ASI शैक्षणिक योग्यता

एसआई पद के आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। आवेदक को 25 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का ओ लेवल पास होना जरूरी है।

एएसआई (लेखा) पदों के आवेदकों को कॉमर्स में ग्रेजुएट (बी.कॉम) होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग 15 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए।  इसके अतिरिक्त ओ लेवल पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2023: ऐसे करें आवेदन

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक सभी उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
  • यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, यहां अपना पंजीकरण करें।
  • इसके बाद अकाउंट में लॉगइन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरतों के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें