उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी एसआई समेत कई अन्य पदों की भर्ती के लिए आयोजित कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की शुरुआत की जा चुकी है। इस भर्ती में लगभग 9,200 पद उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस के लिए हैं जिनमें महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जबकि अन्य पदों जैसे अग्निशमन अधिकारी द्वितीय, प्लाटून कमांडर एवं पीएसी के पदों पर होने वाली भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवारों को ही शामिल होने का मौका दिया गया है। इन सभी 9,534 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा की शुरुआत 12 नवंबर 2021 से की जा रही है। यह परीक्षा तीन अलग-अलग चरणों में कराई जानी है, जिसके लिए तारीखों का निर्धारण किया जा चुका है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मूल्यांकन प्रक्रिया में इक्यू पर्सेंटाइल नियम का प्रयोग किया जाएगा। ताकि परीक्षा कार्यक्रम के सभी चरणों में दिए जाने वाले प्रश्नपत्रों को हल करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक समान अंकन प्रक्रिया बनाई जा सके। इसके अलावा बचे हुए शेष दिनों में यूपीएसआई परीक्षा के कम्पलीट कोर्स का रीविजन के लिए आप सफलता के
FREE UP Police SI Course- Join Now की मदद ले सकते हैं।
किन-किन तारीखों में होंगे एग्जाम
यूपी-SI भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे फेज की परीक्षा 20 नवंबर से 25 नवंबर 2021 के बीच और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के बीच होगी। इसके अलावा, अगर किसी शिफ्ट की या किसी तारीख को कोई परीक्षा कैंसिल हो जाती है तो उसका आयोजन 3 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। इस परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।
क्या होता है इक्यू पर्सेंटाइल का फार्मूला
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 9,534 पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा में इक्यू पर्सेंटाइल नियम लगाया जाएगा। नॉर्मलाईजेशन की इस प्रक्रिया को आजमाने से अभ्यर्थियों का खासा लाभ होने वाला है। इक्यू पर्सेंटाइल निकाले जाने का फार्मूला नीचे दिया गया है।
अभ्यर्थी ‘अ’ की पर्सेंटाइल रैंक = परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या - ‘अ’ की रैंक x 100
कुल अभ्यर्थियों की संख्या -1
इस प्रॉसेस के लागू होने के बाद एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को वास्तविक अंकों के साथ-साथ पर्सेंटाइल अंक भी हासिल होते हैं, जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। यह पर्सेंटाइल अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तय होता है लेकिन इक्यू पर्सेंटाइल पद्धति के प्रयोग में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंक महत्वपूर्ण नहीं होते हैं, बल्कि उनकी रैंक महत्वपूर्ण होती है।
करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से
सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।