फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Recruitment 2024: 67 जिलों में पुलिस आरक्षी के 60,244 पदों के लिए परीक्षा कल से, प्रशासन अलर्ट

Thu, 22 Aug 2024 08:55 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Recruitment 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा कल से आयोजित हो रही है। परीक्षा प्रदेश के 67 जिले के 1175 केंद्रों पर दो पालियों में 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है, एसटीएफ लगातार सॉल्वर गैंग और पेपर लीक करने वाले अराजक तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को इस बार नकलविहीन, शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण बनाने के लिए प्रशासन पहले से ही कमर कस चुका है। एसटीएफ लगातार सोशल मीडिया और संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। वहीं प्रशासन पहले ही अभ्यर्थियों को चेतावनी दे चुका है कि किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं, सोशल मीडिया पर पैसे देकर प्रश्नपत्र देने जैसे मैसेज करने वालों की बातों में न फंसे। उसकी सूचना प्रशासन को दें। कई सोशल मीडिया अकांउट की जानकारी भी प्रशासन को दी गई है, जो कि पैसे के बदले पेपर देने के दावे कर रहे थे, एसटीएफ इन पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


बता दें 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा 67 जिले के 1175 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा में 48 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए हर जिले में बोर्ड द्वारा एक ऑब्जर्वर भी नियुक्त किया गया है। साथ ही दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी हो गए हैं। बोर्ड द्वारा सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी थी।

इन बातों का रखें खास ध्यान
परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को यूपी की रोडवेज बसों में किराया नहीं देना होगा। लेकिन इसके लिए उन्हें अपने प्रवेश पत्र की दो प्रतियां लेकर जानी होगी। एक प्रति बस कंडक्टर को देनी होगी। जो कि परीक्षा के 24 घंटे पहले से परीक्षा के 24 घंटे बाद तक लागू होगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हर परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी लगाई गई हैं। परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


चिह्नित हॉटस्पॉट्स पर ड्रोन कैमरों से चेकिंग की व्यवस्था
अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ, यातायात, रेलवे, डायल-112 के साथ सभी जोन के एडीजी, पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को अपने-अपने जिलों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों से विशेष नजर रखी जाएगी। अति संवेदनशील स्थानों पर नए सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर ड्रोन कैमरों से चेकिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें