उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही पुलिस विभाग में 2,937 पदों पर नई भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता हैं। इस नई भर्ती प्रक्रिया का अनुमान पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी के एक टेंडर नोटिस लगाया जा सकता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 2,937 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत कर सकता है जिसमें पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के 693 और रेडियों शाखा में कुल 2,244 पदों पर भर्ती कराई जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने 17 जून को टेंडर जारी कर दिया है। एजेंसी का चुनाव होते ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सकता है। इसके अलावा अभी हाल ही में पुलिस विभाग में लगभग दस हजार पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई गई है जिसके लिए जल्द ही लिखित परीक्षा की शुरुआत कर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा सकती है। अगर आप भी यूपी पुलिस एसआई की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए
फ्री ई-बुक डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप भी सरकारी नौकरी की घर बैठे-बैठे ही तैयारी करना चाहते हैं तो आप दिए गए इस
लिंक पर क्लिक करके फ्री ई-बुक्स को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन करने के लिए फ्री में ई-बुक्स पा सकते हैं।