उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी है। यूपी पुलिस में 5000 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। यह पद सब इंस्पेक्टर और पीएसी प्लाटून कमांडर के होंगे। डीजीपी मुख्यालय ने इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड द्वारा अगले माह इस भर्ती परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि यह बंपर भर्तियों को हाल ही में पुलिस विभाग में प्रमोशन के जरिए सात हजार से ज्यादा पदों को भरा गया है। देखा जाए तो पिछले दिनों लगभग 2200 पदों को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर पद पर चयनित किया गया है।