मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) द्वारा सिविल जज ग्रेड II प्रवेश स्तर की सीधी भर्ती 2018 के अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों के परीक्षा परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट यानी mphc.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपने हैं परिणाम को देख सकते हैं।
आपको बता दें कि यह परीक्षा 16 जनवरी, 2019 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 157 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास की है। जिनमें से सामान्य वर्ग के 93, ओबीसी के 25 और एससी के 29, एसटी वर्ग के 10 उम्मीदवार हैं। टॉप 10 उम्मीदवारों के से इस बार 9 लड़कियां हैं। जिनमें रीवा की रहने वाली जसविता शुक्ला ने पहले नंबर हासिल कर इस परीक्षा में टॉप बनी हैं। 450 अंकों में से 304 अंक प्राप्त किया है। वहीं दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली दतिया की शिखा चतुर्वेदी रहीं और तीसरा स्थान रेखा द्विवेदी ने 295.5 अंक प्राप्त किया। चौथे स्थान पर शिवपुरी की प्राची चौधरी ने अपना स्थान बनाया है। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।