फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस में छप्पर फाड़ के भर्ती, कंप्यूटर ऑपरेटर के पद खाली

Wed, 06 Apr 2016 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • वेतनमान 5,200 से 20,200 रुपये और 2,400 रुपये ग्रेड पे
  • 12वीं पास और डोएक का 'ओ' लेवल प्रमाण पत्र होना जरुरी 
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष
विज्ञापन
नौकरी का खुला पिटारा - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर पदों को भरने के लिए के लिए व‌िज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 1,865 है।  विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर भौतिक शास्त्र और गणित विषयों से 12वीं और डोएक का 'ओ' लेवल प्रमाण पत्र अथवा कंप्यूटर अभियंत्रण में डिप्लोमा या समकक्ष होना जरुरी है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान ‌किया गया है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए निर्धारित सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान ‌किया गया है। चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 से 20,200 रुपये वहीं 2,400 रुपये ग्रेड पे देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

पुलिस में नौकरी का मौका - फोटो : getty
उपरोक्त सभी पदों पर उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन के सभी चरणों को सावधानी पूर्वक पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन शुल्क के तौर पर आवेदकों को 400 रुपये जमा करने होंगे।

आवेदकों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 11 मार्च, 2016 और आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल, 2016 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.in/Comp-Operator/VIGGYAPTI_UNICODE_COMPUTER_2016_23-02-2016.pdf पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें