UP Police Final Answer key Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने हेड रेडियो ऑपरेटर/हेड मैकेनिक ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-uppbpb.gov. के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1374 पदों को भरना है। जिसमें अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 552, ईडब्ल्यूएस के लिए 137, ओबीसी के लिए 370, एससी के लिए 288 और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 27 रिक्तियां आरक्षित है।
"यूपीपीआरपीबी ने ट्विटर पर लिखा कि 29 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित पुलिस रेडियो कैडर भर्ती परीक्षा 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।"