फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Recruitment 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा आवेदन में सुधार का एक और मौका, आगे बढ़ी अंतिम तिथि

Fri, 19 Jan 2024 05:25 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Recruitment 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के आवेदन में सुधार करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2023, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबस भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र में सुधार करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने यूपीपीबीपीबी भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध सुधार विंडो के माध्यम से अपना फॉर्म 20 जनवरी 2024 तक संपादित कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती आवेदन में सुधार, शुल्क समायोजन के लिए विंडो 18 जनवरी, 2024 तक खुली थी, जिसे अब 20 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय आखिरी दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों द्वारा विवरण प्राप्त करने के कारण लिया गया है।

UPPBPB आवेदन पत्र में बदलाव

  • उम्मीदवार के नाम में स्पेलिंग संबंधी गलतियां

  • पिता के नाम में स्पेलिंग संबंधी गलतियां

  • माता के नाम में स्पेलिंग संबंधी गलतियां

  • जन्म तिथि

  • जाति वर्ग

  • पता

  • दिव्यांग श्रेणी

  • संस्थान या कॉलेज

विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 2024 के तहत इस भर्ती अभियान का लक्ष्य उत्तर प्रदेश पुलिस सेवाओं में कॉन्स्टेबलों की कुल 60,244 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 को शुरू हुई और 16 जनवरी 2024 को समाप्त हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें