उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने का रास्ता साफ होते दिखाई दे रहा है। इस संबंध में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सात जनवरी को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने के लिए एजेंसियों से ओपन टेंडर मांगे गए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, जहां भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 पद भरे जाएंगे, वहीं फायरमैन के 172 पद भी शामिल हैं। सिपाही भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा, लेकिन सवाल यह है कि क्या फायरमैन पद के लिए भी महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगी। हालांकि इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी समाने नहीं आई है। ऐसे में युवाओं को भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर लें। स्टूडेंट्स को इस बैच में लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही एक्सपर्ट के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जनवरी महीने के अंत तक सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसके लिए बोर्ड के जरिए तेजी के साथ तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन पद के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा ओएमआर बेस्ड यानि ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। भर्ती बोर्ड ने यह सूचना टेंडर मगाएं जाने वाली नोटिस में साझा कर दी है।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।