भर्ती बोर्ड ने नोटिस को बताया फर्जी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एक नोटिस जारी कर छात्रों को फर्जी यूपी पुलिस परीक्षा तिथि नोटिस के प्रति आगाह करते हुए कहा कि यह फर्जी नोटिस है, अभी तक परीक्षा तिथि पर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है। फर्जी नोटिस के मुताबिक, यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 20 और 21 जून में कराए जाने के झूठे दावे किए जा रहे हैं
UP Police Constable 2024 : यूपीपीआरपीबी ने एक्स पर क्या कहा?
यूपीपीआरपीबी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर फर्जी नोटिस की तस्वीर जारी की और लिखा, "कॉन्स्टेबल भर्ती-23 की लिखित परीक्षा के संबंध में फर्जी पत्र वायरल किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा ऐसा कोई पत्र/सूचना जारी नहीं की गई है। परीक्षा संबंधी सूचना बोर्ड की वेबसाईट http://uppbpb.gov.in एवं आधिकारिक एक्स हैंडल (@Upprpb) पर विज्ञप्ति सहित प्रकाशित की जाएगी।"
UP Police Constable 2024: कब होगी परीक्षा ?
उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 और 18 जनवरी को आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पेपर लीक की खबरों के कारण रद्द कर दी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 06 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने का एलान किया। हालांकि, परीक्षा तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम अगस्त, 2024 में पुन: आयोजित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 60,000 से अधिक पुलिस कांस्टेबल रिक्तियों की घोषणा की। परीक्षा निर्धारित तिथियों पर दो सत्रों में आयोजित की गई थी। यूपी के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, 48 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। हालांकि, दोनों ही दिन दूसरी पाली में यूपी पुलिस का प्रश्नपत्र लीक हो गया।