फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police: यूपी सिपाही भर्ती का आवेदन पत्र डाउनलोड करने का मिला एक और मौका, दस्तावेज सत्यापन में होगी जरूरत

Sat, 21 Dec 2024 07:10 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Application Form: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए योग्य अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन पत्र डाउनलोड करने का एक और मौका दिया है। दस्तावेज सत्यापन और फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों को इसकी आवश्यकता होगी।
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police DV, PST: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कांस्टेबल भर्ती के दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन पत्र डाउनलोड करने का लिंक फिर से उपलब्ध कराया है। जिन अभ्यर्थियों के पास आवेदन फॉर्म की कॉपी नहीं थी, वे अब इसे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in. से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UP Police Application Form: आवेदन पत्र डाउनलोड के लिए फिर से लिंक खुला

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डीवी और पीएसटी राउंड के दौरान अपने भरे हुए आवेदन पत्र की आवश्यकता होगी। कई अभ्यर्थियों ने इसके अभाव में भर्ती बोर्ड से आवेदन फॉर्म डाउनलोड लिंक फिर से खोलने की मांग की थी। बोर्ड ने उनकी मांग पर विचार करते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराई है।

UPPBPB द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, "आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 के तहत अभ्यर्थियों के अनुरोध पर आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने का लिंक पुनः सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। निर्देशों का पालन करते हुए उचित कार्रवाई करें।"

UP Police DV PST Admit Card: डीवी और पीएसटी के एडमिट कार्ड जारी

कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए डीवी और पीएसटी के एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं। ये एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। डीवी और पीएसटी प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 से प्रदेश के 75 जिलों की पुलिस लाइन में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिलों में समिति का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन

UP Police Physical Test: शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए पात्रता मानदंड

पुरुष अभ्यर्थी (जनरल/ओबीसी/एससी वर्ग)
1. न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी।
2. सीना बिना फुलाए: 79 सेमी, फुलाकर: 84 सेमी।

एसटी वर्ग (पुरुष)
1. न्यूनतम लंबाई: 160 सेमी।
2. सीना बिना फुलाए: 77 सेमी, फुलाकर: 82 सेमी।

महिला अभ्यर्थी (सभी वर्ग)
1. न्यूनतम लंबाई:
जनरल/ओबीसी/एससी: 152 सेमी।
एसटी: 147 सेमी।
2. न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम।

शारीरिक परीक्षण में आपत्ति और अपील की प्रक्रिया

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई अभ्यर्थी अपने शारीरिक मानक परीक्षण के परिणाम से असंतुष्ट है, तो उसे उसी दिन अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए हर स्थान पर एक एएसपी को नामित किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण एएसपी के समक्ष फिर से किया जाएगा।

हालांकि, जो अभ्यर्थी इस पुनः परीक्षण में भी असफल होंगे, उन्हें आगे अपील करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें