फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Admit Card 2024: इस दिन जारी हो सकता है कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Mon, 12 Feb 2024 12:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Admit Card 2024 Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बहुत जल्द कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित होगी। यहां जानें किस दिन जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड।
विज्ञापन
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया जाएगा। इस बंपर भर्ती के लिए तकरीबन 50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जोकि बेसब्री से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि एडमिट कार्ड कब जारी होगा और उसे कैसे डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन

UP Police Constable Admit Card Date, Time: एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए तकरीबन 50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होनी निर्धारित है, जिसके लिए एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी किए जाने की उम्मीद है।

बोर्ड के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया जाता है। ऐसे में संभानवा है कि 13 या 14 फरवरी तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबासइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Exam City Slip: जारी हो चुकी है परीक्षा शहर सूचना पर्ची 

भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी की है। यह उम्मीदवारों को सूचित करती है कि उनका परीक्षा केंद्र कहां स्थित होगा, परीक्षा शहर सूचना पर्ची 10 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद, भर्ती बोर्ड अब परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा।

एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग समय समेत अन्य जानकारी मिल जाएगी। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, How to Download UP Police Constable Admit Card?

एडमिट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिस टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, "उत्तर प्रदेश पुलिस में रिजर्व सिविल पुलिस के पदों के लिए सीधी भर्ती-2023 के तहत लिखित परीक्षा" के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • इसे सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें