फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

Wed, 14 Feb 2024 10:41 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Admit Card Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। शहर की सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी गई थी। नीचे बताए तरीके से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UP Police Constable Exam: दो पालियों में होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली शाम 3 से 5 बजे तक होगी। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के माध्यम से संगठन में 60244 कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाएगा।

बोर्ड ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शहर की सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी थी, एग्जाम सिटी स्लिप 10 फरवरी को उपलब्ध करा दी गई थी। भर्ती बोर्ड ने अब एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ओएमआर आधारित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और एक शारीरिक साक्षात्कार (यदि आवश्यक हो) से भी गुजरना होगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (How to Download UP Police Admit Card 2024)

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिस टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस में रिजर्व सिविल पुलिस के पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • इसे सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें