UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का समापन 31 अगस्त को हो गया था। परीक्षा के समापन के बाद से ही एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों को मालूम होना चाहिए कि रिजल्ट की घोषणा से पहले बोर्ड अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करता है, इसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी की घोषणा करेगा। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी जारी करने के बाद ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30, और 31 अगस्त, 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक. यह परीक्षा राज्य भर के 67 जिलों में स्थित 1,174 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।