क्या है शैक्षणिक योग्यता?
- अधिकांश विषयों के लिए: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री जरूरी है।
- संगीत (गायन/वाद्य) के लिए: संगीत में पोस्ट ग्रेजुएशन या गायन/वाद्य संगीत में विशेषज्ञता के साथ स्नातक डिग्री और बीएड जरूरी है।
- शारीरिक शिक्षा के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और एमपीएड (शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री) जरूरी है।
- चित्रकला के लिए: मान्यता प्राप्त कला संस्थान से ललित कला (ड्राइंग सहित) में डिप्लोमा और बीएड की डिग्री जरूरी है।अधिकांश विषयों में संबंधित डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से होनी चाहिए।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को प्रवक्ता पद पर लेवल-8 के तहत वेतन मिलेगा। इस वेतन स्तर में 47,600 से 1,51,100 तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।
इतना आवेदन शुल्क
कैसे होगा चयन?
सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवक्ता पदों पर चयन कुल 400 अंकों के आधार पर होगा। इसमें 360 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा 40 अंकों का साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में मिले कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।