UP PET 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
जो भी उम्मीदवार प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर कर जमा कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित होंगे। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार 28 जून, 2022 से हो गई है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है।
UP PET 2022: प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने के प्रारम्भ होने की तिथि - 28-06-2022
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि- 27-07-2022
- आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि- 03-08-2022
UP PET 2022: शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कम से कम 10वीं पास या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही सामान्य और ओबीसी वर्ग को 185 रुपये, एससी और एसटी वर्ग को 95 रुपये और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
UP PET 2022: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Notifications/Advertisements के सेक्शन में जाएं।
- अब प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा का नोटिस दिखाई देगा।
- यहां Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।