फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PET 2021: किन भर्तियों में लागू होगा प्रारम्भिक अर्हता एग्जाम, विस्तार से समझिए पूरी जानकारी

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना जारी की है जिसमें इस बात को भी स्पष्ट कर दिया गया है कि आने वाले दिनों में किन परीक्षाओं को पीईटी के अंतर्गत सम्पन्न कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा साल 2021 से लागू की गई प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के लिए आवेदन किया है और आप इस परीक्षा की कड़ी मेहनत के साथ तैयारी भी कर रहे हैं तो ऐसे में आपको इस बात की भी जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि यूपीएसएसएससी ने किन-किन भर्तियों में PET लागू किया है और किसे अभी इसके अंतर्गत शामिल नहीं किया है। आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने एक परीक्षा कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना जारी की है जिसमें कौन सी भर्ती किस महिने में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही किस भर्ती को पीईटी के अंतर्गत कराया जाएगा और किसे नहीं ऐसे ढेरों जरूरी जानकारियां उम्मीदवारों के लिए बताई गई हैं। आज हम आपके साथ उन सभी जानकारियों को स्पष्ट रूप बताने जा रहे हैं लेकिन उससे पहले अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आपको जल्द ही किसी भी प्रतियोगी एग्जाम में शामिल होना है तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे क्रैकर कोर्स को ज्वॉइन कर लें। 

ऐसे समझिए PET के अंतर्गत होगी कौन सी परीक्षा 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन में आधिकारिक रूप से हाल ही में एक परीक्षा कार्यक्रम पत्र जारी किया है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि आने वाले दिनों में किन भर्तियों को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के आधार पर आयोजित किया जाएगा और किन भर्तियों को नहीं। प्रतियोगी स्टूडेंट्स इस बात को नीचे दी गई सारणी की मदद से समझ सकते हैं। 

विज्ञापन

पीईटी के अंतर्गत लागू की जाने वाली परीक्षाएं:
राजस्व लेखपाल । 
स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य पद। 
कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले अन्य पद। 
ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी। 
कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक। 
प्रयोगशाला प्राविधिक, एक्स-रे प्राविधिक व अन्य समान योग्यता वाले पद। 
अन्य परीक्षाओं का विवरण:
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग)। 
सम्मिलित अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन।  
सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन)। 
सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शेष अधिकारी (सांख्यिकी)। 
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक। 
सहायक बोरिंग टेक्नीशियन। 
सहायक अवर अभियंता एवं उप-वास्तुविद। 
सम्मिलित तकनीकी सेवा। 

पीईटी की होगी अहम भूमिका निभाएगा:

आपको बता दें कि आयोग द्वारा कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं को पीईटी के अंतर्गत कराए जाने की बात स्पष्ट कर दी गई है ऐसे में इस एग्जाम का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में PET में आवेदन करने वाले 21 लाख उम्मीदवारों के सामने इस परीक्षा को पास करना एक बड़ी चुनौती भी होगी। 

कैसे करें फ्री में PET की पक्की तैयारी :

अगर आप अपनी PET परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं  तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही  Safalta App  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां पीईटी के अतिरिक्त अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी भी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें