फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Sahayak 2021: पंचायत सहायक की नियुक्ति पर लगी है रोक लेकिन चयन प्रक्रिया है जारी, जानिए कितनी पहुंची चयनित उम्मीदवारों की संख्या और क्या है अनुबंध पत्र से जुड़ी जानकारी

सार

UP Panchayat Sahayak 2021: उत्तर प्रदेश के 58,189 पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि 13 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद इसे तेजी से पूरा कराया जा सकता है।  
विज्ञापन
up panchayat sahayak bharti - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसंख्या के आधार पर भारत के सबसे बड़े राज्य कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में में ग्रामीण इकाई को मजबूत बनाने और ग्राम प्रधान की सहायता के लिए प्रदेश की सभी 58,189 ग्राम सभाओं में पहली बार पंचायत सहायक के पदों का सृजन किया जा रहा है। हाल ही में इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी आयोजित की गई थी जिसमें आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाना था, और 17 सितंबर तक नियुक्ति कर दी जानी थी। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। क्योंकि अभी इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को लेकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ में विचाराधीन बना हुआ है इसलिए इसकी नियुक्ति में अभी कुछ और समय लग सकता है। हालांकि कोर्ट की ओर से पंचायतीराज विभाग को यह ढील दे दी गई है कि उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया जारी रखी जाए लेकिन नियुक्ति फैसले के बाद ही दी जानी चाहिए। ऐसे में विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया जारी है। बता दें कि इस संबंध में कोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को रखी है जिसके बाद आवेदनकर्ताओं की नियुक्ति का रास्ता जल्द ही साफ हो जाएगा। पंचायत सहायक भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। अगर आप यूपी में होने वाली लेखपाल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले FREE Current Affairs - Download Now  की मदद ले सकते हैं। इस फ्री कोर्स से जुडने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर तुरंत इस मुफ़्त कोर्स का लाभ उठा सकते हैं। 

अब तक कितने उम्मीदवारों का हो चुका है चयन 

विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के आधार पर यह कहना उचित होगा कि अब तक 58,189 पंचायत सहायक के कुल पदों में 36,733 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लेकिन नियुक्ति नहीं दी जा रही है। साथ ही 6023 अभ्यर्थियों से अनुबंध पत्र भी मांग लिए गए हैं। 

सरकारी नौकरी की करें फ्री में पक्की तैयारी 
प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करने या अपने किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता एप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी   सफलता एप  डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें