उत्तर प्रदेश में ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी (ANM) के 5 हजार पदों के लिए होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन (UP NHM) ने ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी (ANM) के 5,000 पदों पर भर्तियां निकाली थीं। जिसके लिए 15 सितंबर से 30 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे। जिसके बाद इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ANM पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे में आपको सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे
FREE Current Affairs - Download Now इस फ्री कोर्स को तुरंत ज्वॉइन कर लेना चाहिए। जहां स्टूडेंट्स को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक आदि सुविधाओं के लाभ उठाने का भी मौका मिलगा।
जानिए एक पद के लिए बुलाए जाएंगे कितने अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार एएनएम पदों के लिए निकाली जाने वाली इस भर्ती में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद 1:3 के अनुपात में उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी। यानि प्रत्येक कैटेगरी के लिए निर्धारित पदों की संख्या से तीन गुना अधिक अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
अब प्रतियोगी छात्रों की होगी फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही सफलता द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर अपने प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को केवल अपने फोन पर अभी
Safalta-app डाउनलोड करना होगा।