राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा जनरल नर्सिंग एण्ड मिडवाइफरी (ANM) के 5 हजार पदों भर्तियां आयोजित की गई हैं। इस भर्ती के लिए 15 सितंबर 30 सितंबर तक उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए थे। जिसके बाद अब इन अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है, जोकि 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएनएचएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं। साथ ही अगर अभ्यर्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे में उन्हें सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now कोर्स को तुरंत ज्वॉइन कर लेना चाहिए
चयन के बाद अभ्यर्थी की जिम्मेदारी
नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वाली ANM पदों की भर्ती में पूर्ण रूप से सफल अभ्यर्थियों को न केवल रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ (RCH) प्रोग्राम से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा बल्कि आवश्यकता पड़ने पर बुनियादी संचारी या गैर-संचारी रोगों से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों तक पहुंचने की भूमिका भी अदा करनी पड़ती है।
कितना मिलेगा मासिक वेतन
यूपी एएनएम पदों पर संविदा के आधार पर कराई जाने वाली इस भर्ती में सफल उम्मीदवारों को प्रतिमाह लगभग 12 हजर रुपये दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।
अब प्रतियोगी छात्रों की होगी फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आज ही सफलता द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर अपने प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को केवल अपने फोन पर अभी
Safalta-app डाउनलोड करना होगा।