फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Metro Bharti 2024: क्या आपने भी दी थी यूपी मेट्रो भर्ती परीक्षा? ऐसे चेक करें रिजल्ट

Sun, 09 Jun 2024 03:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Metro Recruitment 2024: यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 490 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Metro Bharti 2024 Result: यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पिछले महीने परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 11, 12 और 14 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीएमआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.lmrcl.com पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर पब्लिक रिलेशन ऑफिस असिस्टेंट मेंटेनर सहित कुल 490 पदों के लिए इस लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। सफल उम्मीदवारों के नाम रिजल्ट में प्रकाशित कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पीडीएफ में जिन उम्मीदवारों का नाम दर्ज हैं, केवल उनको ही सफल माना गया है। ये अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण फिटनेस/मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेने के लिए योग्य हैं।

विज्ञापन

490 पदों पर होगी भर्ती

यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इस भर्ती अभियानक लक्ष्य संगठन में कुल 490 रिक्त पदों को भरना है। इसमें सहायक प्रबंधक के 31 पद, सहायक कंपनी सचिव के लिए 1 पद, कनिष्ठ अभियंता के 132 पद, स्टेशन नियंत्रक सह ट्रेन ऑपरेटर के 155 पद, लेखा सहायक के 8 पद, कार्यालय सहायक के 4 पद, जनसंपर्क सहायक के 4 पद एवं अनुरक्षक के 104 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध टैब के तहत Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर आपको Result बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, पदानुसार पदानुसार रिजल्ट के लिंक दिखाई देंगे।
  • अपने जिस बीच पद के लिए परीक्षा दी थी उस पर क्लिक करें।
  • अब पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर खोजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें