UPPSC LT Grade Marking Scheme: ऐसे करें संभावित अंकों का अनुमान
इस दिन की परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
यह आंसर की उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई है, जिन्होंने 6, 7 और 21 दिसंबर 2025 तथा 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित एलटी ग्रेड (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा दी थी। उत्तर कुंजी यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट
uppsc.up.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 7,466 सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति की जानी है।
इन विषयों की आंसर की उपलब्ध
आयोग ने विषयवार प्रोविजनल आंसर की जारी की है। इसमें अंग्रेजी, जीवविज्ञान सहित अन्य विषयों की उत्तर कुंजी शामिल है। उम्मीदवार अपने संबंधित विषय की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आंसर की देखने के लिए किसी भी प्रकार के लॉगिन की आवश्यकता नहीं है।
3 फरवरी तक दे सकते हैं चुनौती
आयोग ने उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही इसे चुनौती देने की सुविधा भी शुरू की है। यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो यूपी पीएससी ने इसके लिए अवसर प्रदान किया है। उम्मीदवार 3 फरवरी 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थियों को प्रश्न संख्या, विज्ञापन संख्या, सही उत्तर का विवरण और उसके समर्थन में प्रमाण या संदर्भ देना अनिवार्य होगा।
आयोग ने यह भी साफ किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार यूपी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक के माध्यम से विषयवार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आगे क्या होगा
आपत्तियों की जांच के बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा। उसी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की सभी अपडेट्स के लिए
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।