12 मार्च को होगा शारीरिक क्षमता परीक्षण
पीईटी से जुड़ा पूरा कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती की पीईटी परीक्षा का आयोजन 12 मार्च 2026 को किया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4,361 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। पीईटी परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
15 फरवरी को जारी होगा प्रवेश पत्र
पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 फरवरी 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
जिन उम्मीदवारों को किसी कारणवश वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। ऐसे अभ्यर्थी 9 मार्च और 10 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस देखें...
शारीरिक मानक
पीईटी परीक्षा के अंतर्गत शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
- पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में तय करनी होगी।
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए 3 फीट 6 इंच और महिला उम्मीदवारों के लिए 2 फीट 6 इंच की हाई जंप निर्धारित की गई है।
- लांग जंप में पुरुष उम्मीदवारों को 10 फीट और महिला उम्मीदवारों को भी 10 फीट की दूरी पूरी करनी होगी।
बोर्ड ने सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और पीईटी परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।