उत्तर प्रदेश की राजस्व लेखपाल भर्ती का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है लेकिन अभी तक इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अब उम्मीदवारों के सब्र का बांध टूटने लगा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर परेशानी बढ़ रही हैं कि आखिर कब तक लेखपाल भर्ती का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि अंतिम बार लेखपाल भर्ती साल 2018 में आयोजित की गई थी, जिसके बाद से प्रदेश में इन पदों के लिए किसी भी भर्ती का आयोजन नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, बीते कुछ महीनों पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से अपनी आगामी परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जरूर जारी किया गया था, जिसमें आयोग की ओर से इस बात का जिक्र किया गया था कि जल्द ही राज्य में 7,882 राजस्व लेखपाल पदों को भरा जाना है जिसके लिए नवंबर माह में एग्जाम का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई भी अन्य जानकारी समाने नहीं आई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में राजस्व लेखपाल भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है। लेखपाल एग्जाम की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों को बता दें कि इन दिनों सफलता डॉट कॉम लेखपाल परीक्षा के लिए कई खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए इनकी मदद ले सकते हैं। साथ ही यहां मौजूद कई फ्री ई-बुक्स का भी लाभ उठा सकते हैं। इनसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now क्लिक करें।