UP Lekhpal Postponed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया है। इसे लेकर आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को जारी किया है। आयोग ने नई तारीखों की भी घोषणा क दी है। जो भी उम्मीदवार इस लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वे इस नोटिफिकेशन को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।