Lekhpal Admit Card 2022: परीक्षा 31 जुलाई को होगी
यूपीएसएसएससी राज्य सेवा लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 31 जुलाई, 2022 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होने वाली है। राज्य सेवा लेखपाल परीक्षा दो घंटे की अवधि की होगी। इसमें 100 अंकों के लिए 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। यूपीएसएसएससी की ओर से परीक्षा 12 जिलों आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की जाएगी।
8,085 पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां
इससे पहले, यूपीएसएसएससी ने राज्यसेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 की परीक्षा तिथि 24 जुलाई से 31 जुलाई, 2022 तक स्थगित कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, आयोग उत्तर प्रदेश राजस्व बोर्ड, लखनऊ में कुल 8,085 पदों को भरेगा। इस वर्ष, राज्यसेवा लेखपाल के लिए आवेदन करने वाले 13,90,305 उम्मीदवारों में से कुल 2,47,667 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हुए हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं: