फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Result 2022: जानें यूपी लेखपाल भर्ती 2022 का रिजल्ट कब होगा जारी, कब शुरू होंगे अगली भर्ती के आवेदन

Tue, 21 Feb 2023 03:15 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही राज्य में लेखपाल की नई भर्ती के लिए भी जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अगर आप भी यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोर के जरिए लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के Up Lekhpal Course की मदद ले सकते हैं।  
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है और इसके द्वारा राज्य में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। UPSSSC ने इस साल की शुरुआत में राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती निकाली थी और इसके लिए 31 जुलाई को परीक्षा आयोजित की गई थी। UPSSSC द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। ये नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं क्योंकि लेखपाल भर्ती के बाद जारी की गई आंसर की पर आयोग को तकरीबन 69 हजार आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। वहीं इस परीक्षा में 2.12 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। जो अब अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक यह रिजल्ट इसलिए रुका हुआ था क्योंकि कुछ अभ्यर्थी यूपी लेखपाल परीक्षा को लेकर अदालत का रुख कर चुके थे जिसकी 16 फरवरी को सुनवाई हो चुकी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इस भर्ती में सफल उम्मीदवारों में तकरीबन 20 हजार उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुला सकता है।

विज्ञापन

वहीं अगली भर्ती के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी लेखपाल की नई भर्ती में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं तो एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में इसकी कम्प्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास UPSSSC LEKHPAL Foundation Online कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इस खास बैच में आपको शिक्षा के क्षेत्र में सालों का अनुभव रखने वाले और हर विषय के एक्सपर्ट शिक्षकों से पढ़ने का मौका दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें 
यूपी लेखपाल सिलेबस 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी लेखपाल सैलरी 
यूपी लेखपाल मॉक टेस्ट 
यूपी लेखपाल ईबुक 

लेखपाल की अगली भर्ती को लेकर क्या है अपडेट

UPSSSC राज्य में जल्द ही लेखपाल की नई भर्ती भी निकाल सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में इस वक्त लेखपाल के तकरीबन 4500 पद खाली हैं और इन पदों पर आयोग जल्द ही भर्ती कर सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि 8085 पदों के लिए आयोजित की गई भर्ती का रिजल्ट जारी करने के बाद लेखपाल की इस नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

कौन ले सकेंगे इसमें हिस्सा

UPSSSC द्वारा आयोजित की गई लेखपाल की पिछली भर्ती को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल की अगली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य किया जा सकता है। PET 2022 के स्कोरकार्ड की वैलिडिटी को आयोग ने 24 जनवरी 2024 तक रखा है इसीलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही लेखपाल की नई भर्ती निकलेगी। साथ ही इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच तय की जा सकती है और उनका 12वीं पास होना अनिवार्य किया जा सकता है। हालांकि जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, CTET, NDA के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें