फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal 2022 : राजस्व लेखपाल पद पर कार्यरत कर्मचारी को किस पोस्ट के लिए हो सकता है प्रमोट, पदोन्नति के बाद कितनी मिल सकती है सैलरी

सार

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजस्व लेखपाल भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के पास अब आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का कुछ ही समय बचा हुआ है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती कराए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है, जोकि 28 जनवरी तक चलेगी। जबकि आवेदन में संशोधन के लिए 4 फरवरी तक का समय दिया गया है। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे जो यूपी पीईटी 2021 में शामिल हुए हैं और आयोग द्वारा निर्धारित किए जाने वाले वैध स्कोर को हासिल करते होंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे यूपी राजस्व लेखपाल Foundation Batch 2022 कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। 

प्रमोशन के बाद कौन-सी मिलती सकती है पोस्ट 

राजस्व लेखपाल की पदोन्नति प्रक्रिया के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों के लिए यह आर्टिकल बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत कर्मचारी को एक निश्चित समयावधि के बाद उसकी कार्यशैली, आचरण आदि को देखते हुए कानून-गो, तहसीलदार जैसे उच्च पद पर प्रमोट किया जा सकता है। जहां कानून-गो का पे-ग्रेड-2800 होता है वहीं तहसीलदार को 4200 रुपये के पे-ग्रेड के हिसाब से सैलरी मिलती है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्व लेखपाल परिषद, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:     
लेखपाल सैलरी- देखें     
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें     
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें      
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें     
विज्ञापन

वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

कितने वर्षों के बाद मिल सकता है प्रमोशन 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 अक्टूबर 2017 को जारी किए गए एक सरकारी गजट के भाग तीन के मुताबिक, राज्य में राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत कर्मचारी को कम से कम पाँच वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के बाद ही पदोन्नति के पात्र माना जाएगा। प्रमोशन के बाद अभ्यर्थी कानूनगो बनने का हकदार हो सकता है लेकिन इसके लिए उसे पदोन्नति के लिए तय की गई अन्य सीमाओं को भी पूरा करना होगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राज्य सरकार के इस गजट को देख सकते हैं।   

लिखित परीक्षा में लागू होगी निगेटिव मार्किंग  

राजस्व लेखपाल की परीक्षा में सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, गणित, व  ग्राम्य समाज एवं विकास से प्रश्न पूछे जाने हैं। इन सभी विषयों से कुल 100 अंकों की परीक्षा के लिए 100 सवाल पूछे जाएंगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग की प्रक्रिया भी लागू की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के खास राजस्व लेखपाल बैच को ज्वॉइन कर अपने लेखपाल बनने के सपने को साकार बना सकते हैं। 

UPSSSC में आयी है 2500+ भर्तियां 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें