फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard: यूपी होमगार्ड भर्ती पर बड़ा अपडेट! इन आवेदकों को फॉर्म सुधारने का मौका मिलेगा, देखें नोटिस

Sat, 06 Dec 2025 04:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Home Guard: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती के उन अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है, जिन्होंने 1 दिसंबर से पहले आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को यह नोटिस जरूर पढ़ना चाहिए। नोटिस में क्या निर्देश दिए हैं, इस बारे में नीचे पढ़ें...
 
विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती 2025 से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 1 दिसंबर 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। ऐसे अभ्यर्थियों को उनके आवेदन फॉर्म के बिंदु संख्या 15 में दिए गए "अतिरिक्त विवरण" के उपबिंदु-2 और 5 में संशोधन करने की अनुमति दी जाएगी। यह सुधार का मौका आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड ने अपने नोटिस में बताया कि 03 नवंबर 2025 को जारी शासनादेश के तहत 18 नवंबर 2025 से होमगार्ड स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट-2025 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कई उम्मीदवारों ने फॉर्म में दिए Yes/No वाले विकल्पों में गलती कर दी है, इसलिए उनकी सुविधा के लिए अंतिम तिथि पूरी होने के बाद उन्हें सुधार का अवसर दिया जाएगा। इस संबंध में समय रहते एक अलग विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

कुल 41,424 पदों पर भर्ती

राज्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों को भरने के लिए यह भर्ती की जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 दिसंबर
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 20 दिसंबर

आवेदन शुल्क

वर्ग शुल्क
सामान्य, ओबीसी, EWS 400 रुपये
SC/ST 300 रुपये

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपना शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना जरूरी होगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: हाईस्कूल (10वीं)
  • जिनके पास एनसीसी A/B/C सर्टिफिकेट या स्काउट एंड गाइड प्रमाणपत्र होंगे, उन्हें नियमानुसार अतिरिक्त अंक मिलेंगे।

महिलाओं को 20% आरक्षण

भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार इस भर्ती में पुरुष और दोनों महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण तय किया गया है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

श्रेणी दूरी समय
पुरुष 4.8 किमी 28 मिनट
महिला 2.4 किमी 16 मिनट

केवल अपने ही जिले के लिए आवेदन

  • अभ्यर्थी का मूल निवास जिस जिले का है, उसे उसी जिले के लिए आवेदन करना होगा।
  • सरकारी/अर्धसरकारी/सार्वजनिक उपक्रम में नियमित सेवा कर रहे व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकेंगे।
  • किसी निगम या निकाय से हटाए गए कर्मचारी भी पात्र नहीं होंगे।
  • कोर्ट में आपराधिक मामला लंबित, या एक से अधिक पति/पत्नी जीवित होने की स्थिति में भी आवेदन नहीं किया जा सकेगा।
  • शारीरिक या मानसिक रूप से अस्वस्थ तथा दिव्यांग उम्मीदवार भी पात्र नहीं हैं।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

अगर किसी आवेदक को आवेदन करते समय कोई समस्या आती है तो वह बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 18009110005 पर संपर्क कर सकता है। यह सुविधा आवेदन समाप्त होने तक सक्रिय रहेगी।

चयन प्रक्रिया

  • ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
इसके बाद जिलेवार मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा का पैटर्न

  • कुल अंक: 100
  • विषय: सामान्य ज्ञान
  • समय: 2 घंटे
  • कुल प्रश्न: 100
25% से कम अंक आने पर उम्मीदवार अयोग्य माना जाएगा।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें