फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Police Constable Vacancy: पुलिस कांस्टेबल के 1700+ पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास इस तारीख से करें आवेदन

Sat, 06 Dec 2025 04:01 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SLPRB Assam Police Constable Vacancy: असम पुलिस में कांस्टेबल के 1700 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (कांस्टेबल) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Police Constable Vacancy: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) असम ने असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कांस्टेबल (यूबी) और कांस्टेबल (एबी) के कुल 1715 पद शामिल हैं। असम के स्थायी निवासी योग्य उम्मीदवार 16 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 1715 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें कांस्टेबल (यूबी) के लिए 1052 पद और कांस्टेबल (एबी) के लिए 663 पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार इन दोनों शाखाओं में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

10वीं-12वीं पास करें आवेदन

असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कांस्टेबल (यूबी) के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 (HS) पास होना जरूरी है, जबकि कांस्टेबल (एबी) के लिए कक्षा 10 (HSLC) पास होना पर्याप्त है। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक 18 से 25 वर्ष तय की गई है, जिसमें एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और अन्य निर्दिष्ट श्रेणियों को नियमों के अनुसार छूट मिलती है। 

उम्मीदवार भारत के नागरिक और असम के स्थायी निवासी होने चाहिए। साथ ही, उन्हें असम के किसी स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए, असमिया या किसी अन्य राज्य भाषा को धाराप्रवाह बोलने में सक्षम होना चाहिए और (एससी/एसटी/ओबीसी को छोड़कर) वैध SSC/COI दस्तावेज होना अनिवार्य है।

कैसे होगा चयन?

असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न बहु-चरणीय प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा:
  • पीईटी और पीएसटी: यह योग्यता आधारित चरण है, पर इसमें प्राप्त अंक कुल स्कोर में जोड़े जाते हैं। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि जैसे परीक्षण शामिल होंगे। पीएसटी परीक्षा केवल योग्यता परीक्षण है।उम्मीदवार की ऊंचाई और छाती के माप की जांच की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा: कुल 50 अंकों का पेपर होगा। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न आधे अंक का होगा।
  • मौखिक/इंटरव्यू परीक्षा: इस चरण में उम्मीदवारों का 5 अंकों के लिए मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले असम पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां “Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID और जन्मतिथि जैसी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पता संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • ऑनलाइन मोड से भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म और पेमेंट रसीद की कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
देखें आधिकारिक अधिसूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें