उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था का एक डोर यूपी होमगार्ड सिपाहियों पर भी होती है। ऐसे में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में इनकी भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनाना चाहते हैं तो जल्द ही आपका यह सपना पूरा भी हो सकता है। जिसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में विस्तारसे पूरी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक दैनिक अखबार में छपी रिपोर्ट की के मुताबिक प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड विभाग द्वारा 19,000 होमगार्ड पदों को भरे जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जानी है। इसके लिए अगस्त/सितंबर महीने के अंत तक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता था लेकिन अब माना जा रहा है कि राज्य में जल्द ही 30 हजार महिला होमगार्ड की भी भर्ती कराई जा सकती है।इसके अतिरिक्त अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि दरअसल होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है। मौजूदा समय में लगभग 86 हजार होमगार्ड ही महकमे में हैं।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम दसवीं पास होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अन्य वांछनीय योग्यता के बारे में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने बाद विस्तार से बता दिए जाएंगे।
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।