उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के तकरीबन 26 हजार पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले काफी समय से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड(UPPBPB) द्वारा राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती की जानी है जिसके तहत राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भरे जाएंगे। UPPBPB ने इस भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख नहीं बताई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने इस भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है और अगले कुछ सप्ताह में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए UP Police Constable Batch - Join Now की सहायता से परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
राज्य में कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के लिए UPPBPB ने 2022 की शुरुआत में ही तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन इसके लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किए जाने से अभ्यर्थी काफी उदास हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने में हो रही देर की वजह से अभ्यर्थियों ने डिजिटल आंदोलन भी शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी ट्विटर समेत कई सोशल मीडिया साइट्स पर सरकारी अधिकारियों तथा मंत्रियों को टैग करके इसके लिए जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं। इस डिजिटल आंदोलन में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं और ट्वीट करके जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि नोटिफिकेशन के संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट भी देना होगा। हालांकि इस भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।