फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exams 2022: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बीच एग्जाम सेंटर में सख्ती के लिए अपनाए जा रहे हैं ये खास नियम, जानिए क्या है पूरा मामला

सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची 24 जनवरी तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है। इस साल परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कई हाईटेक तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) जोर-शोर से तैयारियां कर रहा है। एक ओर छात्र-छात्राओं की परीक्षा तारीखों के निर्धारण का काम हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर बोर्ड की ओर परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 10 जनवरी तक एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी जाएगी हालांकि यूपीएमएसपी की ओर से इस संबंध में ऐसी कोई भी सूचना सार्वजनिक तौर पर जारी नहीं की गई है। वर्ष 2021-22 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर्स का निर्धारण बेहद ही कड़ाई के साथ किया जा रहा है। इसके लिए परिषद की ओर से कई सख्त नियम भी बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई अपडेट के लिए विद्यार्थियों को यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा इन दिनों सफलता डॉट कॉम द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन कक्षाओं स्टूडेंट्स को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को अतिरिक्त कोचिंग की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से Safalta Online Board Preparation- Join Now से जुड़ सकते हैं। 

किस स्थिति में की जाएगी कार्यवाही 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की वेबसाइट पर जारी एक नोटिस के मुताबिक, जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय से जुड़ी समस्त बेसिक जानकारी, आंकड़े, पिछले रिकार्ड से जुड़ी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जाएंगी अथवा साझा की गई जानकारी त्रुटिपूर्ण, भ्रामक पाई जाती हैं। ऐसी स्थिति में प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित स्कूल को एग्जाम सेंटर्स की पात्रता लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधानाचार्य के विरुद्ध परिषदीय नियमों के अंतर्गत कार्यवाही भी की जा सकती है। इसके लिए संबंधित स्कूल प्रशासन को भी उत्तरदायी माना जाएगा।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:
UP Board 10th Grading Pattern 2022
UP Board Time Table 2022

कितने लाख छात्रों के शामिल होने वाले है अनुमान  

इस बार यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बोर्ड के अनुसार, कुल 51, 74,583 छात्रों ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, जिसमें कक्षा 10 के लिए 27,83,742 और कक्षा 12 के लिए 23,91,841 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। 

बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें