उत्तर प्रदेश सरकार में इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हजारों पदों पर भर्तियां की जा रही हैं जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी जारी है। सरकार के आदेश के मुताबिक ये पूरी प्रक्रिया 45 दिनों में पूरी करानी है। दावा है कि इस तरह की भर्ती लगभग ग्यारह सालों बाद आई है जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के हजारों पद शामिल हैं जिसमें कि आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता पाँचवीं पास और मिनी आंगनबाड़ी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 10 वीं पास होना चाहिए।। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान कोई लिखित एग्जाम नहीं होगा बल्कि इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट के आधार कर किया जाएगा। ऐसे में यदि आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो अभी बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप घर बैठे फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, पुलिस, एसएससी, रेलवे, एयरफोर्स, एनडीए, पॉलिटेक्नीक, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में पक्की तैयारी करना चाहते तो अभी
Safalta-app के जरिए चलाए जा रहे
फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जहां ऑनलाइन माध्यम से
लाइव क्लासेस के जरिए प्रतियोगी छात्रों की तैयारी कराई जा रही है। साथ ही एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा तैयार किए गये सैकड़ों पीडीएफ नोट्स एकदम निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
किन जिलों में आवेदन की कब हैं अंतिम तारीख
सहारनपुर - 23 जून
बांदा - 28 जून
कानपुर - 30 जून
मुरादाबाद - 30 जून
रामपुर - 30 जून
बागपत - 1 जुलाई
गाजीपुर - 1 जुलाई
हमीरपुर - 1 जुलाई
चंदौली - 1 जुलाई
बाराबंकी - 2 जुलाई
लखनऊ - 3 जुलाई
और अधिक जानकारी के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करें।
कैसे डाउनलोड करें PET के लिए फ्री में ई-बुक
अगर आप भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रदेश में लागू की गई प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा में बैठने जा रहे हैं और उसके लिए एक्सपर्ट द्वारा डिजाइन की गई फ्री स्टडी नोट्स या
ई-बुक की तलाश कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी के लिए फ्री ई-बुक डाउनलोड कर सकते हैं।