UKSSSC 2024: UKSSSC 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भर्ती की जाएगी। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपीपीसीएल ने भर्ती के लिए आवेदन 24 सितंबर से प्रारंभ करना निर्धारित किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। वहीं इसके बाद परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर है।
आवेदन शुल्क
इन पदों के आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार नीचे बताई गई धनराशि जमा करनी होगी।
- जनरल, ओबीसी- 300 रुपये
- एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग- 150 रुपये
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
अपर निजी सचिव और आशुलिपिक के पद
- आयु सीमा- 21 वर्ष से 42 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता- स्नातक पास
वैयक्तिक सहायक के पद
- आयुसीमा- 18 वर्ष से 42 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता- 12वीं पास