फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL Assistant Engineer 2024: यूपीपीसीएल करेगा 315 सहायक अभियंताओं की भर्ती, जाने क्या होगी चयन की अहम शर्त

Fri, 20 Sep 2024 08:15 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPCL Assistant Engineer Notification 2024: यूपीपीसीएल ने सहायक अभियंता के 315 पदों पर रिक्तियां का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी। इसका विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
यूपीपीसीएल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPCL Assistant Engineer Notification 2024: यूपीपीसीएल ने सहायक अभियंता के 315 पदों पर रिक्तियां का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीपीसीएल ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी सूचना दी। जिसमें गेट स्कोर कार्ड को अनिवार्य बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीसीएल सहायक अभियंता भर्ती नोटिफिकेशन - फोटो : https://uppcl.org/
UPPCL Assistant Engineer Vacancy 2024: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) और उसके सहयोगी वितरण निगमों में सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती की जानी है। यूपीपीसीएल ने आधिकारिक वेबसाइट पर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीपीसीएल में नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को गेट स्कोर की आवश्यकता होगी। यूपीपीसीएल की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को छांटा जाएगा। साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भी उम्मीदवारों के पास गेट का स्कोर कार्ड होना आवश्यक है। 

यूपीपीसीएल और उसके सहयोगी वितरण निगम कुल 315 सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) की भर्ती की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को छांटा जाएगा। गेट-वर्ष 2025 की आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। हालांकि विलंब शुल्क के साथ गेट के लिए 7 अक्तूबर तक भी आवेदन कर सकते हैं। तो यूपीपीसीएल में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को गेट के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें