फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: इस राज्य में डिग्री-डिप्लोमा और 12वीं पास वालों के लिए 241 पदों पर भर्ती; इस दिन शुरू होगा आवेदन

Mon, 03 Feb 2025 08:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UKSSSC Group C Recruitment 2025: उत्तराखंड में ग्रुप सी के 241 पदों पर भर्ती निकली है। यूकेएसएसएससी इस भर्ती के लिए 6 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKSSSC Group C Notification 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक कृषि अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी/वन निरीक्षक समेत विभिन्न ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी को शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाकर 28 फरवरी 2025 तक पंजीकरण कर सकेंगे।

विज्ञापन

UKSSSC Group C Exam Date: अप्रैल में होगी भर्ती परीक्षा

यूकेएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती परीक्षा 20 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने 241 रिक्तियां अधिसूचित की हैं।
पद का नाम रिक्तियां विभाग
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) 7 कृषि विभाग
प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा) 3 कृषि विभाग
वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक 3 डेयरी विकास विभाग
प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) 6 उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) 19 खाद्य प्रसंस्करण विभाग
पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) 1 खाद्य प्रसंस्करण विभाग
मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 5 खाद्य प्रसंस्करण विभाग
प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) 6 उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) 6 उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
पशुधन प्रसार अधिकारी 120 पशुपालन विभाग
प्रयोगशाला सहायक 7 पशुपालन विभाग
स्नातक सहायक 2 पशुपालन विभाग
फार्मासिस्ट 10 कारागार विभाग
कैमिस्ट 12 जल संस्थान
फोटोग्राफर 3 विधि विज्ञान प्रयोगशाला
प्रतिरूप सहायक 25 सिंचाई विभाग
वैज्ञानिक सहायक 6 सिंचाई विभाग
कुल पद 241 -

इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित हैं।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/राज्य के ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का शुल्क लागू है। अनाथ उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें