CDAC Vacancy: कुल पदों का विवरण
सी-डैक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 124 रिक्त पदों पर नियुक्ति करेगा। इनमें निम्नलिखित पद शामिल हैं:
- प्रोजेक्ट इंजीनियर - 70 पद
- सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/प्रोजेक्ट लीड/मॉड्यूल लीड - 40 पद
- पीएम/प्रोग्राम मैनेजर/प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर/नॉलेज पार्टनर - 04 पद
- प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ - 10 पद
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं देना होगा। सी-डैक ने इस प्रक्रिया को निशुल्क रखा है, जिससे सभी योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cdac.in. पर जाएं।
- होम पेज पर 'करियर' सेक्शन में जाएं।
- भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें।
- अपनी पात्रता की जांच करें और आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।